Featureछत्तीसगढ़

जिले के सभी सहकारी समितियों में 30393.514 मेट्रिक टन खाद का भण्डारण

उत्तर बस्तर कांकेर, दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘खाद के लिए भटक रहे किसान’ एवं ‘खाद संकट को लेकर प्रदर्शन’ के संबंध में जानकारी देते हुए कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा ने बताया कि वर्ष खरीफ 2026 में कांकेर जिले के सभी सहकारी समितियों में 30393.514 मेट्रिक टन खाद का भण्डारण कर 21288.995 मेट्रिक टन खाद किसानों को वितरण किया गया है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पीढ़ापाल की मांग अनुसार 500 मेट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 217.55 मेट्रिक टन का भंडारण हुआ है। इस प्रकार लक्ष्य के विरूद्ध 44 प्रतिशत खाद का भण्डारण किया गया है तथा 150.59 मेट्रिक टन खाद वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों द्वारा रासायनिक उर्वरकों की अनुशंसित मात्रा के आधार पर कृषकों को उर्वरक वितरण समितियों के माध्यम से किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button