Featureकांकेरछत्तीसगढ़

असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग 04 जून को

उत्तर बस्तर कांकेर, जिले के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार स्व-रोजगार से जोड़कर उन्हें सक्षम बनाने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30 सीटों में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है।
सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिये 04 जून को लाईवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक कांउसलिंग का आयोजन किया गया है। जिले के ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है जो इस प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं वे शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 02 पासपोर्ट साईज फोटोग्रॉफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय में कांउसलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button