Featureछत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली का कहर, महासमुंद में बेटे की मौत और पिता झुलसे

महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी है। यहां चपटे में आने से बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से झुलस गए है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रायपुर में आज (शुक्रवार) सुबह गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेन्ड्रा रोड में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Related Articles

Back to top button