Featureकांकेरछत्तीसगढ़

एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 15 मई को

प्राइवेट संस्थाओं द्वारा 1598 पदों पर की जाएगी भर्ती

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोड़ेजुंगा कांकेर में 15 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक ‘‘एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 1598 रिक्तियांे के आधार पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.आर. ठाकुर ने बताया कि उक्त रोजगार मेला में सिक्युरिटी गार्ड के 100 पद, सिक्युरिटी सुपरवाइजर के 50 पद, फिल्ड ऑफिसर के 05 एवं 50, मार्केटिंग एक्सक्युटीभ के 02, लेबर के 350, कलेक्शन ऑफिसर के 10, इन्शुरेंस एडवाईजर के 25, हेल्फर के 04 एवं सेल्स एक्सक्युटीभ के 02 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक उक्त रोजगार मेला में उपस्थित होकर या ई-रोजगार के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से दूरभाष के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button