Featureकांकेरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पीपीटी प्रवेश परीक्षा 07 मई को, नोडल अधिकारी नियुक्त

उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पीपीटी प्रवेश परीक्षा 07 मई गुरूवार को पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के लगभग 251 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी और सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उक्त परीक्षा के लिए शासकीय भानुप्रतापदेव स्नाकोत्तर महाविद्यालय कांकेर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button