
बंगाल चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम पहुंचे और यहां उन्होंने राज्य के युवाओं के साथ फुटबॉल खेलकर कुछ वक्त बिताया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से बातें भी कीं। युवाओं के साथ अपने इस खेल की तस्वीरें पीएम ने X पर साझा कीं। उन्होंने लिखा कि सिक्किम में अपने युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने से अच्छा कुछ नहीं हो सकता। दो दिन के दौरे पर सिक्किम पहुंचे पीएम मोदी मंगलवार की सुबह-सुबह गंगटोक में युवाओं के बीच नजर आए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के सिक्किम दौरे के दूसरे दिन गंगटोक में युवाओं के बीच पहुंचे और फुटबॉल खेली. पीएम मोदी खिलाड़ियों के साथ सेलिब्रेट करते भी नजर आए.
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार का शोर थम गया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार थमने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सबसे बड़े चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब सिक्किम पहुंच चुके हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फुटबॉल के मैदान में भी उतरे और युवाओं के साथ फुटबॉल भी खेला. फुटबॉल मैदान की तस्वीरें शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सिक्किम में अपने युवा मित्रों के साथ गंगटोक की सुहानी सुबह में फुटबॉल खेलने जैसा कुछ नहीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन तस्वीरों में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं.
सोमवार शाम सिक्किम की राजधानी गंगटोक में पीएम ने एक विशाल रोड शो का नेतृत्व भी किया। सिक्किम राज्य की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोदी गंगटोक पहुंचे। लेपचा कोट पहने मोदी का लिबिंग हेलीपैड पर राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने स्वागत किया।
मोदी पालजोर स्टेडियम में सिक्किम राज्य की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने से जुड़े समारोह के समापन कार्यक्रम में भाग लेने के साथ 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का अनावरण भी करेंगे। गौरतलब है कि पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर सिक्किम में हैं. पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए बड़ी तादाद में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. लोग सड़क पर दोनों तरफ खड़े नजर आए.



