Featureकांकेरछत्तीसगढ़

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन लिखित परीक्षा पूर्व निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर, भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए जारी अधिसूचना अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अप्रैल निर्धारित है। थल सेना द्वारा पंजीकृत आवेदकों का ऑनलाइन लिखित परीक्षा 01 से 15 जून के मध्य आयोजित किया जाना संभावित है। रोजगार कार्यालय द्वारा थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी च्वाईस सेंटर अथवा रोजगार कार्यालय के माध्यम से रोजगार विभाग के वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए प्रशिक्षण हेतु पंजीयन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय में कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button