Featureछत्तीसगढ़

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत ,तीनों की जली हुई लाश मिली सिलेंडर बलास्ट से मौत की आशंका

राजनांदगांव : जिले के भवरमरा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. घर में तीनों की जली हुई लाश मिली है. सिलेंडर बलास्ट से मौत होने की आशंका जताई जा रही है. मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौजूद है. मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है.जानकारी के अनुसार, भवरमरा में आज एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. भागवत सिन्हा 40 साल, तामेश्वरी सिन्हा 35 साल और ढाई साल की भव्या सिन्हा की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक भागवत, किराना दुकान का चलाता था जबकि महिला गृहणी थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Related Articles

Back to top button