कांकेरछत्तीसगढ़

अग्निवीर के लिए चयनित युवाओं का रायपुर में होगा सम्मान

जिले से चयनित युवाओं ने कलेक्टर से की भेंट

  उत्तर बस्तर कांकेर, 13 मार्च 2024/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह से आज अग्निवीर थल सेना के लिए चयनित युवाओं ने मुलाकात की। कलेक्टर श्री सिंह ने युवाओं को अग्निवीर के लिए चयनित होने पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चयनित युवाओं को जिला कार्यालय परिसर से राजधानी रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए रवाना किया गया। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में 14 मार्च को प्रातः 10 बजे से शहीद स्मारक भवन रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के गौरव में अभिवृद्धि करने वाले अग्निवीर युवाओं का सम्मान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अग्निवीर भर्ती रैली के तहत जिले से 34 युवाओं ने सफलता हासिल की है।

Related Articles

Back to top button