Featureछत्तीसगढ़

खनिज चोरी पर नकेल: 27 वाहन जब्त, कार्रवाई जारी

रायपुर, रायगढ़ जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने खनिज विभाग द्वारा जांच-पड़ताल एवं कार्यवाही का सघन अभियान संचालित किया जा रहा है। बीते एक सप्ताह के दौरान रायगढ़ जिले में खनिज अमले द्वारा कुल 27 वाहनों को जब्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध खनिज परिवहन के अंतर्गत रेत के 20 ट्रैक्टर एवं 02 हाईवा, खनिज मिट्टी-मुरूम के 03 ट्रैक्टर तथा चूनापत्थर के 02 हाईवा को जब्त किया गया है। जब्त किए गए सभी 27 वाहनों को सुरक्षार्थ कलेक्ट्रेट परिसर सहित थाना कोतरा रोड, भूपदेवपुर, पूंजीपथरा एवं पुसौर में रखा गया है।

रायपुर : खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन मामले में 27 वाहन जब्त

खनिज विभाग द्वारा संबंधित परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क) के अंतर्गत विधिसम्मत प्रकरण दर्ज किया गया है। अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर ने खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर पूर्णतः नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु खनिज विभाग के अधिकारियों को सतत निगरानी रखने और दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाही के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button