Featureछत्तीसगढ़

रिश्तों का कत्ल: छत्तीसगढ़ में पति ने करवाई पत्नी और बच्चों की हत्या, 2 गिरफ्तार

सारंगढ़–बिलाईगढ़। जिले के ग्राम झाल से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार को निशाना बनाते हुए उन पर जानलेवा हमला किया गया। इस खूनी हमले में महिला, उसके बेटे और नाती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं महिला का पति और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने का आरोप पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार पर लगा है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था, जिसने अंततः हिंसक रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही डोंगरीपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button