
जशपुर। CM साय का दुलदुला में भव्य स्वागत हुआ, सीएम साय ने कहा, जशपुर सदैव मेरे हृदय के अत्यंत करीब रहा है। यहां के हर गांव, हर परिवार और हर कार्यकर्ता से मुझे हमेशा आत्मीय अपनापन मिला है।
आज जिले के प्रवास के दौरान दुलदुला विकासखंड के हेलीपैड पर जनसेवा के लिए समर्पित सम्माननीय जनप्रतिनिधियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और अभिनंदन ने एक बार फिर भावविभोर कर दिया। आप सभी का यह स्नेह, विश्वास और अपनापन मुझे निरंतर जनसेवा के लिए नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने का संबल प्रदान करता है।




