Featureछत्तीसगढ़

चतुर्भुज सिरकट्टी पावन धाम में CM साय की हाजिरी

गरियाबंद। सीएम साय ने आज गरियाबंद स्थित चतुर्भुज सिरकट्टी पावन धाम पहुँचकर भव्य श्रीरामजानकी मंदिर में कलश पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की और मंदिर के सर्वोच्च शिखर पर धर्मध्वजा की स्थापना की।

इस पुनीत अवसर पर आश्रम परिसर में समरसता भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा की। मैं उन 20 हजार परिवारों की श्रद्धा, आस्था और समर्पण को नमन करता हूँ जिन्होंने 9 करोड़ रुपए जमा करके मंदिर निर्माण कराया। हमारा देश साधु-संतों और महात्माओं की परंपरा का देश है। हमारी जीवनशैली धर्म आधारित है, हमें धर्म को कर्तव्य समझकर आगे बढ़ना है।

Related Articles

Back to top button