Featureछत्तीसगढ़

भिलाई की नहर पुलिया से शव बरामद: हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। भिलाई-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर छोटी पुलिया के पास स्थित नहर में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने नहर के पानी के भीतर एक व्यक्ति को औंधे मुंह पड़े देखा, जिसके बाद तत्काल भिलाई-3 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया गया।

नहर में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए प्रारंभिक जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान खुर्सीपार गौतम नगर निवासी सतीश प्रसाद (44 वर्ष) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि युवक नहर तक कैसे पहुंचा और घटना किन परिस्थितियों में हुई।

Related Articles

Back to top button