

उत्तर बस्तर कांकेर / कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर तथा मिशन संचालक जल जीवन मिशन श्री जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त मिशन संचालक श्री एस.एन. पांडेय द्वारा जिले की ग्राम पंचायत कोकपुर के आश्रित ग्राम खमढोडगी में आज जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों के दल ने ग्राम में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित उच्च स्तरीय जलागार, सोलर आधारित जल आपूर्ति योजना, नल कनेक्शन, पाइप लाइन एवं अन्य तकनीकी पहलुओं की गहन जांच की। इस दौरान उन्होंने पूर्व सरपंच एवं हितग्राहियों से चर्चा कर योजना से प्राप्त हो रहे लाभों की जानकारी ली तथा ग्रामवासियों को योजना के सुचारू संचालन एवं संधारण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता श्री जी.एल. लखेरा, सहायक अभियंता श्री राजेश हिरकने, उप अभियंता श्री प्रकाश कुमेटी सहित विभागीय अमला एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।





