
उत्तर बस्तर कांकेर / शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर मे स्वयंसेवी संगठन नान्दी फाउण्डेशन के तत्वावधान में छात्राओं के लिए इम्पलायबिलीटी स्किल पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज शुभांरभ किया गया। उक्त कार्यक्रम में पॉलीटेक्निक की छात्राओं के साथ आई.टी.आई माकड़ी की छा़त्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक मधुरिका साहू द्वारा छात्राओं को रोजगार प्राप्त करने के बाद कार्य क्षेत्रों में आने वाली व्यावहारिक कठिनाईयों के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षण में यह भी बताया जा रहा है कि उन्हें टीमर्वक के रूप में कैसे कार्य करना है। इसके अलावा छात्राएं सॉफ्ट स्किल के अर्न्तगत प्रभावी संवाद स्थापित करने के बारे में भी प्रशिक्षण ले रही हैं। शासकीय पॉलीटेक्निक के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तकनीकी शिक्षा प्राप्त छात्राओं के लिए विशेष उपयोगी है, जो उन्हें निकट भविष्य में रोजगार प्राप्त करने और कार्यक्षेत्र में आने वाली कठिनाईयों के लिए तैयार करेगा। उन्होंने छा़़त्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।



