Featureकांकेरछत्तीसगढ़

बाल संरक्षण इकाई तथा चाइल्ड हेल्प लाइन के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

विभाग द्वारा 30 दिसम्बर तक आवेदन मंगाए गए

उत्तर बस्तर कांकेर / महिला एवं बाल विकास के तहत् स्वीकृत जिला बाल संरक्षण इकाई तथा चाइल्ड हेल्पलाइन में संविदा आधार पर विभिन्न 06 रिक्त पदां की पूर्ति के लिए आगामी 30 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय बाल संरक्षण समिति तथा चाइल्ड हेल्पलाइन में संविदा आधार पर विभिन्न रिक्त पदों पर पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से स्पीड पोस्ट, कुरियर या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके तहत् संरक्षण अधिकारी संस्थागत का 01 पद, लेखापाल का 01, आउटरीच वर्कर के 02 (अजजा), इस प्रकार कुल 04 पदों तथा चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) अंतर्गत चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर के 01 (अजजा) कुल 02 पद इस प्रकार कुल 06 पदों पर नियुक्तियां की जानी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में पदवार पात्रता, अनिवार्य अनुभव आदि की जानकारी जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग कक्ष क्रमांक 09 कलेक्टोरेट परिसर कांकेर के सूचना पटल पर प्राप्त की जा सकती है। साथ ही कांकेर जिले की शासकीय वेबसाइट www.kanker.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है। जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग में आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 30 दिसम्बर निर्धारित की गई है। इसके उपरांत प्राप्त आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सखी वन स्टॉप सेन्टर संचालन हेतु अंतिम पात्र सूची प्रकाशित

उत्तर बस्तर कांकेर / मिशन शक्ति अंतर्गत “सखी वन स्टॉप सेन्टर’’ के संचालन हेतु विभिन्न पदों हेतु प्रस्तुत आवेदन पत्रों के विरूद्ध दावा-आपत्ति के निराकरण उपरान्त जिला स्तरीय चयन समिति की अनुशंसा एवं कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार अंतिम पात्र सूची का प्रकाशन किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि सूची का अवलोकन जिले की वेबसाइट www.kanker.gov.in एवं कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर के सूचना पटल पर भी किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button