Featureछत्तीसगढ़

पंडरिया में विधायक भावना बोहरा का जनसंपर्क अभियान, समस्याएं सुनीं

पंडरिया। विधायक भावना बोहरा ने आज नगर पालिका परिषद, पंडरिया के वार्ड क्रमांक-06 में जनसंपर्क अभियान के तहत वार्डवासियों से भेंट कर उनके आवश्यक सुझावों और समस्याओं को सुना। साथ ही समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ, सुदृढ़ व्यवस्थाएँ और सतत विकास सुनिश्चित हो, यही हमारा संकल्प है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button