Featureकांकेरछत्तीसगढ़

चारामा विकासखण्ड के तीन ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 12 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर 02 दिसम्बर 2025/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चारामा द्वारा चारामा विकासखण्ड के निरस्त शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत कानापोड़, तेलगरा एवं ग्राम पंचायत साल्हेटोला के संचालन हेतु 12 दिसम्बर तक इच्छुक पात्र संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चारामा नरेन्द्र कुमार बंजारा ने बताया कि वृहत्ताकार आदिम जाति बहुद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), ग्राम पंचायत, ऐसे महिला स्व सहायता समूह जिनका विज्ञापन जारी होने की तिथि से 03 माह पूर्व पंजीयन हो चुका है, प्राथमिक सहकारी साख समितियां, वन सुरक्षा समिति सहित अन्य सहकारी समितियां उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन कर सकते हैं। उक्त श्रेणी में आने वाली संस्थाएं निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र, बैंक खाता, अंतिम जमा राशि की छायाप्रति, पंजीयन प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, संचालक मंडल का प्रस्ताव सहित कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चारामा में 12 दिसम्बर तक कार्यालयीन समयाविधि के भीतर जमा कर सकते हैं।
क्रमांक/1263/सुरेन्द्र

*समाचार*
*आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत*
उत्तर बस्तर कांकेर 02 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम घोड़ाबत्तर निवासी 40 वर्षीय नरेश दर्रो की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती रजुला के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए हैं।
क्रमांक/1264/सुरेन्द्र

*समाचार*
*सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत*
उत्तर बस्तर कांकेर 02 दिसम्बर 2025/ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर जी.डी. वाहिले द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल सिकसोड़ थाना के ग्राम मेटाबेदोली निवासी 18 वर्षीय संतलाल नरेटी के लिए 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
क्रमांक/1265/सुरेन्द्र

*समाचार*
*कृषि स्थायी समिति की बैठक अब 11 दिसम्बर को*
उत्तर बस्तर कांकेर 02 दिसम्बर 2025/ जिला पंचायत के कृषि स्थायी समिति की बैठक संशोधित तिथि अनुसार 11 दिसम्बर को प्रातः 11.30 बजे से आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक पूर्व में 03 दिसम्बर को आयोजित होना था, लेकिन उक्त तिथि को जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक होने के कारण कृषि स्थायी समिति की बैठक में संशोधन किया गया है। बैठक में खरीफ क्षेत्राच्छादन वर्ष 2025-26 की अद्यतन प्रगति, विभागीय योजनाओं और अन्य विषयों चर्चा की जाएगी। बैठक में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने कहा गया है।

Related Articles

Back to top button