
राष्ट्रीय स्तर पर जल संचय एवं जन भागीदारी में छत्तीसगढ प्रदेश को द्वितीय स्थान मिला
रायपुर/छत्तीसगढ़ / माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी छत्तीसगढ़ शासन के कुशल नेतृत्व एवं सचिव सह राज्यस्तरीय नोडल अधिकारी जल संसाधन विभाग मंत्रालय आई.ए.एस. श्री राजेश कुमार टोप्पो जी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर पर जल संचय एवं जन भागीदारी में छत्तीसगढ प्रदेश को द्वितीय स्थान मिला है, साथ ही मुनिसिपल कॉर्पोरेशन अंतर्गत छत्तीसगढ प्रदेश को प्रथम स्थान मिला है एवं जिला में जोन-2 के केटेगरी-1 अंतर्गत इस प्रदेश के बालोद जिला को प्रथम, राजनांदगांव को द्वितीय एवं रायपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है. इसी प्रकार केटेगरी-2 अंतर्गत महासमुंद को प्रथम, बलौदा बाजार को द्वितीय एवं गरियाबंद को तृतीय स्थान साथ ही केटेगरी-3 अंतर्गत बिलासपुर को प्रथम व रायगढ़ को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।
उक्त उपलब्धियों के लिये राज्य एवं जिलो को राशि रूपये लगभग 13 करोड़ पुरस्कार के रूप में प्राप्त हुआ है साथ ही तीनो उपलब्धियों के लिये छत्तीसगढ प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर पुरुस्कृत किया गया है. इस हेतु छत्तीसगढ प्रदेश के लगभग 12 आई.ए.एस. अधिकारी कलेक्टर, कमिश्नर, नगर निगम आयुक्त एवं विभागीय अधिकारीगण को जल शक्ति मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा पुरूस्कार प्रदान किया गया है। यह छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गौरव की बात है।




