Featureमनोरंजन

विक्की कौशल के पिता ने बेटे के दादा बनने की खुशी जाहिर की, दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ  और एक्टर विक्की कौशल के घर 7 नवंबर को बेटे का जन्म हुआ, ये कपल अब माता-पिता बन गया हैं. हर कोई इस कपल को बधाई दे रहा है. वहीं, कौशल परिवार में छोटे सदस्य के आने से सबसे ज्यादा खुशी दादा शाम कौशल हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर किया है.

दादा शाम कौशल हुए इमोशनल

बता दें कि शाम कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर किया है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- “शुक्रिया रब दा. कल से भगवान का मेरे परिवार पर इतना मेहरबान रहने के लिए. जितना भी शुक्र कर रहा हूं. उनकी ब्लेसिंग के सामने कम पड़ रहा है. भगवान बहुत दयालु है और हमेशा रहा है. भगवान की मेहरबानी ऐसे ही मेरे बच्चों पर और सबसे जूनियर कौशल पर बनी रहे. हम सब बहुत खुश हैं और बहुत ब्लेस्ड फील कर रहे हैं. दादा बनने के बाद बहुत ज्यादा खुश हूं. भगवान का आशीर्वाद बना रहे. रब राखा.”

23 सितंबर को अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी

एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 23 सितंबर 2025 को अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस किया था. फोटो में एक्टर ने अपनी पत्नी की के बेबी बंप पर हाथ रखे हुए थे और दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- “हम अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ अध्याय को खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ शुरू करने जा रहे हैं.”

बता दें कि शादी से पहले कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया था. जिसके बाद 9 दिसंबर 2021 को एक निजी समारोह में इस कपल ने शादी कर लिया था. इस कपल की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में भव्य तरीके से हुई थी. इस शादी में सिर्फ घर-परिवार वाले और बेहद खास करीबी ही शामिल हुए थे.

Related Articles

Back to top button