Featureकांकेरछत्तीसगढ़

बायोमैट्रिक अपडेट की अंतिम तारीख नजदीक: 31 दिसंबर तक कराएं अपडेशन, जिले के विद्यार्थियों से अपील

उत्तर बस्तर कांकेर । कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशन में स्कूल शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों का आधार बायोमैट्रिक अपडेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थियों का बायोमैट्रिक अपडेशन सभी  07 विकासखण्डों में संकुलवार 70 केन्द्रों में 06 नवम्बर से प्रारंभ किया गया है।

जिले के शासकीय एवं निजी विद्यालयों के शतप्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने के लिए 31 दिसम्बर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एक बार अपार आईडी बनने से विद्यार्थियों या उनके अभिभावकों को बार-बार पंजीयन नहीं कराना होगा। जैसे-जैसे विद्यार्थी प्राइमरी से आगे की कक्षाओं की ओर बढ़ता जायेगा, उसका दस्तावेज स्वतः ही प्राइमरी से मिडिल, मिडिल से हाई और हाई से हायर सेकेण्डरी में अपडेट हो जायेंगे। अपार आईडी बिना कोई भी छात्र बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नीट, जेईई समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं।

आधार बायोमैट्रिक अपडेशन कार्य की सतत मॉनिटरिंग के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक, यू-डाईस प्रभारी को दायित्व सौंपा गया है। एमआईएस एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर को अपने विकासखण्ड के विद्यार्थियों की जानकारी संबंधित शिविर स्थल पर उपलब्ध कराने के लिए आदेशित किया गया है। जिला स्तर पर जिला नोडल अधिकारी को शिविर का मॉनिटरिंग करते हुए प्रत्येक शनिवार जिला कार्यालय की बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का दायित्व दिया गया है।

Related Articles

Back to top button