Featureछत्तीसगढ़

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, 11.77 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

रायपुर। राजधानी में अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। कार्रवाई के तीसरे दिन राजस्व विभाग ने ग्राम कांदूल और काठाडीह में कुल 11.77 एकड़ अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, ग्राम कांदूल में दो अलग-अलग स्थानों पर लगभग 10 एकड़ भूमि पर चल रही अवैध प्लॉटिंग को मिट्टी में मिला दिया गया। राजस्व टीम ने मौके पर जाकर मुरूम रोड काटी, पिलर तोड़े और सभी अवैध निर्माणों को हटाया।

इसी तरह, ग्राम काठाडीह में 1.77 एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लॉटिंग पर भी बुलडोजर चला।

यह पूरी कार्रवाई कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर और एसडीएम नंद कुमार चौबे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में अतिरिक्त तहसीलदार राकेश देवांगन और उनकी राजस्व टीम भी मौजूद रही।

राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में रायपुर जिले के कई इलाकों में ऐसी अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान चलाया गया है और आगे भी यह सख्ती जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button