Featureकांकेरछत्तीसगढ़

कलेक्टर जनदर्शन में जिलावासियों से मिले 29 आवेदन

प्राप्त आवेदनों को निराकृत करने अधिकारियों को कलेक्टर ने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, 07 अक्टूबर 2025/ जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने आज अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर कुल 29 आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए अग्रेषित किया।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में कोयलीबेड़ा विकाखण्ड के ग्राम मण्डागांव के सरपंच एवं ग्रामीणों द्वारा ग्राम घोटिया से तरहूल, तरहूल से मुरावण्डी तक पहुंच मार्ग स्वीकृति के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। इसी प्रकार तथा ग्राम पंचायत बेलगाल के गाम मेहड़ा और ग्राम पंचायत माचपल्ली में नवीन धान खरीदी केन्द्र खोलने, ग्राम परसोदा में क्षतिग्रस्त विद्युत पोल के स्थान पर नया पोल लगवाने, राशन कार्ड बनवाने, शौचालय निर्माण की राशि दिलाने, वन अधिकार पट्टा दिलाने जैसे विभिन्न प्रकार की मांगों व समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर डीएफओ भानुप्रतापपुर श्री हेमचंद पहारे, जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर द्वय श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे एवं श्री ए.एस. पैकरा सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी और जिला स्तर के अधिकारीगण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button