

रायपुर – 30 अगस्त, 2025 / दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/परिचालन/रायपुर, श्री अनुराग तिवारी जी के मार्गदर्शन में रेल दुर्घटनाओ को देखते हुए रेलवे के रायपुर लॉबी में रनिंग स्टाफ व उनके स्वजनों के लिए कार्यशाला हुई |


इसमे उन्हे रेल दुर्घटनाओ की सामान्य वजह की जानकारी देते हुए इससे बचने के उपाय व बेहतर घरेलू माहौल रखने की जानकारी दी गई | रेल दुर्घटनाओ को ध्यान में रखते हुए परिचर्चा की गई | इस दौरान रनिंग स्टाफ के स्वजनों को संरक्षा टिप्स देने के साथ ही उपस्थित महिलाओं को घरेलु गैस सिलिंडर से लगने वाले आग को बुझाने के उपाय बताये गए | कार्यक्रम में बडी संख्या में रेल कर्मचारी व स्वजन उपस्थित हुए | सहायक मण्डल विद्युत इंजीनियर/परिचालन/भिलाई, श्री श्याम कुमार कुर्रे ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया |

कार्यक्रम में लोको सुपरवाईज़र श्री एस. एल सोनी और श्री एम्. के. साव उपस्थित थे | कार्यक्रम का आयोजन रायपुर लॉबी प्रभारी मुख्य चालकदल नियंत्रक- श्री भोली चौधरी द्वारा किया गया |



