
उत्तर बस्तर कांकेर /छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 25 अगस्त दिन सोमवार को कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगे।
प्राप्त जानकारी अनुसार वे सुबह 9 बजे नवा रायपुर स्थित निवास से प्रस्थान कर प्रातः 10:30 बजे भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम कोरर पहुंचकर लाईब्रेरी का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात 11:30 बजे दुर्गुकोंदल विकासखंड के ग्राम हाटकोंदल पहुंचकर हायर सेकेण्डरी स्कूल हाटकोंदल, उच्च स्तरीय पुल जाड़ेखुर्से तथा 50 सीटर आदिवासी कन्या आश्रम का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 1:30 बजे उप मुख्यमंत्री कांकेर विश्राम गृह पहुंचेंगे तथा दोपहर 2:30 बजे वे कांकेर शहर के घड़ी चौक में नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम उपरांत वे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।



