Uncategorized

छत्तीसगढ़ में आईटी, टेक्सटाइल और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों में निवेश के लिए सीएम साय ने जापानी उद्योगपतियों को दिया न्योता

रायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस समय विदेश दौरे पर है। जापान पहुंचने के बाद सबसे पहले जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचते ही मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर के दर्शन किए। यह टोक्यो का सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर है, जो शांति और सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि, यह मंदिर जिस प्रकार शांति और शक्ति का संदेश देता है, उसी प्रकार छत्तीसगढ़ की जनता भी छत्तीसगढ़ शांति, सामर्थ्य और समृद्धि से परिपूर्ण राज्य के रूप में सतत विकास की ओर अग्रसर राज्य बने, यह आकांक्षा करती है।

वहीं जापान प्रवास के द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी टोक्यो में जेट्रो (जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन) इन्वेस्ट के नाकाजो काज़ुया, एंडो युजी और हारा हारुनोबू के साथ बैठक की। उन्होंने आईटी, टेक्सटाइल्स, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर जेट्रो को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान जेट्रो संस्थान के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के साथ व्यापारिक संबंधों को सशक्त करने में अपनी गहरी रुचि दिखाई।

 

Related Articles

Back to top button