Featureकांकेरछत्तीसगढ़

भीमराव अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री समाज प्रमुखों को संबोधित करेंगे

उत्तर बस्तर कांकेर 13 अप्रैल 2025/ सोमवार 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सभा कक्ष में दोपहर 02 बजे वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी ने बताया कि इस अवसर पर कम से कम 10 ग्राम पंचायत के समाज प्रमुखों को सम्मानित किया जाएगा तथा 24 अप्रैल को पंचायत राज दिवस के अवसर पर अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के लिए का शुभारंभ भी किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत चल रहे सर्वे विशेष पखवाड़ा “मोर द्वार साय सरकार” अभियान के तहत 15 से 30 अप्रैल तक की गई गतिविधियों की जानकारी हितग्राहियों को दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button