Featureछत्तीसगढ़

रामलला दर्शन योजना अंतर्गत जिले के 72 दर्शनार्थी रवाना

उत्तर बस्तर कांकेर, 05 अगस्त 2025/ श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा योजना अंतर्गत कांकेर जिले के 72 दर्शनार्थियों के साथ 02 अनुरक्षक सहित कुल 74 यात्रियों को आज आजीविका महाविद्यालय गोविंदपुर कांकेर से राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। सभी यात्री कल 06 अगस्त को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना होंगे।
दर्शनार्थियों को कांकेर से रवाना करने के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, एवं उपाध्यक्ष उत्तम यादव, जनपद पंचायत कांकेर के अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावडे़ एवं उपाध्यक्ष श्रीमती तारिणी बाबा ठाकुर, उप संचालक पंचायत श्री कमल सिदार सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button