राष्ट्रीय

मोटर साइकिल पर टोल टैक्स को लेकर नितिन गडकरी का बयान

FASTag के सालाना पास की शुरुआत होने जा रही है। इसी बीच दो पहिया धारकों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। कहा जा रहा था कि सरकार जल्द ही मोटर साइकिल वालों से भी टोल टैक्स वसूलना शुरू कर सकती है। हालांकि, इसे लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ही गुरुवार को बड़ा अपडेट दे दिया है।
टोल टैक्स का दावा

सोशल मीडिया पर कुछ हैंडल दावा कर रहे थे कि दो पहिया चालकों को टोल टैक्स देना होगा। एक वायरल पोस्ट के अनुसार, ‘दो पहिया पर टोल टैक्स। 15 जुलाई, 2025 से भारत में दो पहिया वाहनों को हाईवे के एंट्री पॉइंट्स पर टोल फ्री अनुभव का विशेषाधिकार नहीं मिलेगा।’ इसी तरह के दावों के साथ कई पोस्ट सामने आई हैं।
क्या है सच्चाई

PIB यानी प्रेस इंफर्मेशन ब्यूरो ने साळ किया है कि दो पहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूले जाने का दावा झूठा है। NHAI की तरफ से इस तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है। साथ ही साफ किया है कि फिलहाल इस तरह की कोई योजना नहीं है। PIB ने वायरल खबरों पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक सूत्रों से वेरिफाई करने की सलाह दी है।
क्या बोले नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा, ‘कुछ मीडिया हाऊसेस द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।’

Related Articles

Back to top button