Featureखेल

SA Vs WI Highlight: दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर भारत की सांसें लौटा दी

SA Vs WI Highlight: टी-20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर भारत की सांसें लौटा दी हैं। भारत के लिए अब विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता आसान हो गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 176 रन बनाए जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 17वें ओवर में हासिल कर लिया।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 176 रन बनाए और प्रोटियाज को 177 रनों का लक्ष्य दिया।

वेस्टइंडीज की तरह से रोमारियो शेफर्ड ने अर्धशतकीय पारी खेली और 37 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। जेसन होल्डर ने उनका बखूबी साथ दिया और 31 गेंदों में 49 रन बनाकर पारी की दूसरी आखिरी गेंद पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे। शेफर्ड और होल्डर के बीच 8वें विकेट के लिए 57 गेंदों में 89 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी हुई। 100 के स्कोर के नीचे सात विकेट खोने वाली वेस्टइंडीज को इन दोनों बल्लेबाजों ने एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में लुंगी एनगिड़ी ने 3, कार्बिन बॉश ने 2 और रबाडा ने भी दो विकेट लिए। मार्को यान्सेन को कोई विकेट नहीं मिला और उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में 50 रन भी खर्चे।

177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत की और 95 के स्कोर पर पहला विकेट खोया। डिकॉक और मार्करम ने दक्षिण अफ्रीका के लिए टी-20 विश्व कप के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी की। 95 के स्कोर पर आउट होने से पहले डिकॉक ने 24 गेंदों में 47 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। कप्तान एडेन मार्करम ने 46 गेंदों में 82 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वे अंत तक नाबाद रहे और उनका साथ रिकल्टन ने 28 गेंदों में 45 रन बनाकर दिया। दक्षिण अफ्रीका ने 177 रनों के लक्ष्य को 16.1 ओवर में 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया और वेस्टइंडीज की टीम को 9 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज की ओर से एकमात्र विकेट रॉस्टन चेज को मिला जिन्होंने क्विटंन डिकॉक को होल्डर के हाथों कैच कराया।

इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने ना सिर्फ अपने लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह आसान कर ली है, बल्कि भारत के लिए भी रास्ता बना दिया है।

दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया है।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

WI- 176/8 (20 ओवर)

SA- 177/1 (16.1 ओवर)

दोनों टीमों की प्लेइंग XI (Playing XI)

दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग XI: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।

वेस्टइंडीज प्लेइंग XI: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ।

Related Articles

Back to top button