Featureकांकेरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव-2025*  निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीयन, नवीनीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

उत्तर बस्तर कांकेर 12 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीयन, नवीनीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत बागोडार में किया गया, जिसमें पंजीकृत 14 श्रमिकों का नवीनीकरण व 52 श्रमिकों का नवीन पंजीयन किया गया। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा 66 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां दी गई। उक्त शिविर में ग्राम पंचायत सरपंच, श्रम निरीक्षक सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि आगामी 15 सितम्बर को श्रम एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम सुरही तथा कोयलीबेड़ा (पखांजूर) विकासखण्ड के ग्राम छोटेकापसी में 16 सितम्बर और चारामा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुरूभाट में 19 सितम्बर को निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीयन, नवीनीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button