Featureकांकेरचारामाछत्तीसगढ़रायपुर राजधानी

एमएमआई नारायणा अस्पताल प्रबंधन के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग

चारामा /कांकेर /नगर पंचायत चारामा की बिटिया वीणा गजेन्द्र पिता श्री पुरूषोत्तम गजेन्द्र निवासी चारामा, जिला उ.ब. कांकेर छ.ग. का एमएमआई नारायणा रायपुर अस्पताल में लापरवाही पूर्ण इलाज से हुई मृत्यु की न्यायायिक जांच की मांग को लेकर नगरवासी, समाज सेवी संस्था ,गोंडवाना आदिवासी,बंजारा, कलार ,साहू,,देवांगन,,यादव और अन्य समाजों सहित कांग्रेस ,भाजपा के कार्यकर्ता सहित पत्रकारों ,शासकीय कर्मचारियों के पदाधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री ,स्वास्थ्य मंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को और क्षेत्रीय विधायक सावित्री मंडावी को ज्ञापन सौंप कर जांच की मांग की,ज्ञापन सौंपने पहुंचे पदाधिकारियों ने बताया कि पुरूषोत्तम गजेन्द्र, संभागीय अध्यक्ष बस्तर डडसेना कलार समाज एवं प्रांतीय महासचिव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पुत्री कु. वीणा गजेन्द्र उम्र 20 वर्ष के असमान्य महावारी की सामान्य जांच उपचार हेतु दिनांक 25 नवंबर 2024, सोमवार को रायपुर स्थित एमएमआई नारायणा अस्पताल लालपुर रायपुर में अपने माता-पिता के साथ सामान्य रूप बातचीत करते हंसते चलते हुए गई थी। संबंधित चिकित्सक द्वारा बतायी गयी परेशानी के लिए जांच उपचार की सामान्य साधारण प्रक्रिया बताई गयी तथा कहा गया कि केवल 10-15 मिनट की सामान्य जांच परीक्षण करके छुट्टी दे दी जायेगी। यह कहते हुए बिटिया को 25 नवबंर को अस्पताल में भर्ती किया गया। भर्ती के दौरान किसी भी प्रकार से कोई अन्य तकलीफ परेशानी या अन्य कोई शारिरीक व्याधि की कोई बात नही थी और संबंधित चिकित्सक को भी यह जानकारी थी। परंतु दिनांक 26 नवंबर 2024, मंगलवार को जब बताये अनुसार उसकी साधारण एवं अति सामान्य जांच परीक्षण की प्रक्रिया हेतु बिटिया को लेकर जाया गया तब बिटिया पूर्ववत अच्छी थी अच्छी तरह बातचीत कर रही थी हस बोल रही थी। परंतु चिकित्सक के बताये अनुसार 10-15 मिनट की जांच परीक्षण में न जाने ऐसा क्या हुआ कि बिटिया के बेहोश होने की सूचना दी गयी। तथा किसी प्रकार से स्पष्ट या सही जानकारी न देते हुए बिटिया को वेंटिलेटर पर रख दिया गया 7 से 8 घंटें इसी तरह बीता दिये क्या इलाज हो रहा है बिटिया को अचानक क्या हुआ उसे होश आया या नहीं क्या इलाज कर रहें है इन सबकी कोई स्पष्ट सही जानकारी अस्पताल के किसी भी स्टॉफ द्वारा नहीं दी जा रही थी न ही संबंधित चिकित्सक द्वारा सही जानकारी दिया गया तथा यह भी पता चला कि इलाज करने वाली डाक्टर तुरंत ही अस्पताल से चली गयी है। माता-पिता बिना किसी जानकारी के अपनी बिटिया के स्वास्थ्य और उसके इलाज को लेकर अत्यधिक चिंतित एवं परेशान हो चुके थे लेकिन संबंधित अस्पताल स्टॉफ द्वारा किसी भी प्रकार से कोई संतोषप्रद जवाब इन्हें नहीं दिया जा रहा था। तथा दिनांक 26 नवंबर 2024, मंगलवार को रात्री लगभग 8.30 – 9 बजे यह कह दिया गया कि बिटिया की मृत्यु हो चुकी है।एक अच्छे स्वास्थ्य के साथ हसते बातचीत करती बिटिया अपने सामान्य चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल आयी और 24 घंटे के भीतर ही उसकी अकस्मात मृत्यु हो जाती है यह घटना पूरी तरह से बहुत ही ज्यादा लापरवाही पूर्ण और गलत इलाज का ही दुष्परिणाम है जिसकी जितनी भी निंदा या भर्त्सना की जाये कम है। चिकित्सक को भगवान का रूप माना जाता है परंतु ऐसी लापरवाहीपूर्ण एवं गलत इलाज से किसी की मृत्यु हो जाना अपराध की श्रेणी में आता है। आजकल के ये बडे बडे चिकित्सा संस्थान / अस्पताल इलाज के नाम पर सामान्य इंसान को डरा धमका कर जो मनमाने तरीके से इलाज करते है कि व्यक्ति को अपनी पूरी संपति बेचना पड़ जा रहा है चिकित्सा के इस गलत व्यावसायीकरण का ही परिणाम है कि एक माता पिता परिवार को अपनी अच्छी खासी चलती फिरती हसती बोलती बिटिया को 24 घंटे के भीतर खोना पड़ गया जिसकी क्षतिपूर्ती कभी किसी रूप में हो ही नहीं सकती। ऐसे अस्पताल और अस्पताल प्रबंधन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाना चाहिए ताकि ये फिर किसी के जान से इस प्रकार से खिलवाड़ न करें और न ही इस प्रकार से किसी अपने को न खोना पड़े।

इस घटना से हम समस्त नगरवासी अत्यंत ही ज्यादा आक्रोशित है क्षुब्ध है तथा एमएमआई नारायणा अस्पताल लालपुर रायपुर के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग करते है। बिटिया के इलाज की पूरी केस हिस्ट्री की विधिसम्मत न्यायायिक जांच की मांग करते है। यदि 15 दिवस के भीतर एमएमआई नारायणा अस्पताल लालपुर रायपुर के विरूद्ध किसी भी प्रकार से कोई ठोस कार्यवाही नही किया जाता है तो हम समस्त नगरवासी और सामाजिक गण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगें जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

अतः हम समस्त नगरवासियों द्वारा बिटिया वीणा गजेन्द्र पिता पुरुषोत्तम गजेन्द्र चारामा जिला उ.ब. कांकेर की लापरवाही पूर्ण एवं गलत इलाज से मौत की न्यायायिक जांच एवं एमएमआई नारायणा अस्पताल प्रबंधन के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने का अनुरोध करते है।

Related Articles

Back to top button