Featureचारामाछत्तीसगढ़

सुशासन तिहार 2025 : पिंगला बाई को मिला आधार कार्ड

शासन की योजनाओं का मिलेगा लाभ


उत्तर बस्तर कांकेर 02 मई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित सुशासन तिहार आम जनता के लिए राहत और विश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है। जिले में सुशासन तिहार के तहत आधार कार्ड बनवाने या उसमें सुधार के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन की टीमें गांव-गांव जाकर आवेदन निराकरण शिविर लगाकर समस्याओं का समाधान कर रही हैं, साथ ही शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को लाभन्वित भी किया जा रहा है।
सुशासन तिहार के माध्यम से चारामा तहसील के ग्राम पुरी निवासी 65 वर्षीय श्रीमती पिंगला बाई साहू के आवेदन पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर आधार कार्ड प्रदान किया गया। श्रीमती साहू ने बताया कि पहले उनका आधार कार्ड नहीं होने के कारण शासन की योजनाओं से वंचित थीं। अब वह पेंशन, राशन कार्ड सहित आयुष्मान योजना जैसी कई सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगी। सुशासन तिहार के तहत शिविर में आधार कार्ड मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही का प्रेरणादायक उदाहरण है। पिंगला बाई ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button