Featureकांकेरछत्तीसगढ़

पीईटी एवं पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 08 मई को, परीक्षा में 933 परीक्षार्थी होंगे शामिल

उतर बस्तर कांकेर 2 मई 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 08 मई दिन गुरूवार को पीईटी एवं पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, प्रथम पाली पूर्वान्ह 09 से 12.15 बजे तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 02 बजे से सायं 05 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें जिले के कुल 933 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा परीक्षा का सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त परीक्षा हेतु शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं शासकीय इन्दरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही कांकेर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button