Featureकांकेरछत्तीसगढ़

ग्रीष्मकाल के मद्देनजर आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय परिवर्तित

आदेश जारी

उत्तर बस्तर कांकेर, 24 मार्च 2025/ प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकाल की अवधि में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। आगामी 01 अप्रैल से 30 जून 2025 तक आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय 06 घण्टे से घटाकर 04 घण्टे किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार समयावधि में उक्त परिवर्तन करने पर आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन प्रातः 07 से 11 बजे तक होगा। ग्रीष्मकाल समाप्ति उपरांत 01 जुलाई 2025 से पुनः आंगनबाड़ी केन्द्र संचालक प्रातः 09ः30 से 03ः30 तक 06 घण्टे के लिये किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button