Featureछत्तीसगढ़रायपुर राजधानी

अष्टम दीक्षांत समारोह का आयोजन 8 मार्च को

रायपुर /राजधानी/  हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU), रायपुर का दीक्षांत समारोह जो देश की अग्रणी विधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थाओं में से एक है, अपने अष्टम दीक्षांत समारोह का आयोजन 8 मार्च 2025 को होटल बेबीलॉन कैपिटल रायपुर में करने जा रहे हैं l

इस दीक्षांत समारोह में कुल 161 छात्र बी. ए. एलएल. बी. (ऑनर्स ) कार्यक्रम से स्नातक होंगे, जिनमें से 125 छात्र व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति दर्ज कर डिग्री प्राप्त करेंगे, जबकि 36 छात्रों को यह उपाधि अनुपस्थित रूप में प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार एलएल.एम. कार्यक्रम से कुल 90 छात्र स्नातक होंगे, जिनमें से 57 छात्र अपनी उपाधि व्यक्तिगत रूप से प्राप्त करेंगे, जबकि 30 छात्रों को ये उपाधि अनुपस्थित रूप में प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा एक शोधार्थी को पीएच. डी. (डाक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्रदान की जाएगी।

दीक्षांत समारोह में इनकी गरिमामय उपस्थिति रहेगी

मुख्य अतिथि : माननीय श्री न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा, न्यायधीश,भारत के सर्वोच्च न्यायालय एवं कार्यकारी परिषद सदस्य, HNLU (दीक्षांत भाषण)

विशिष्ट अतिथि :

श्री विष्णु देव साय, माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़।   माननीय श्री न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा,   न्यायधीश, भारत के सर्वोच्च न्यायालय।              श्री अरुण साव माननीय उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़

कुलाधिपति का संबोधन एवं उपाधि वितरण : माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं कुलाधिपति HNLU .

राष्ट्रीय मान्यता : HNLU को इंडिया टुडे द्वारा भारत के शीर्ष 5 विधि कॉलेजों में स्थान मिला है।

पूरा दीक्षांत समारोह HNLU के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Live स्ट्रीम देखने के लिए 🔗 लिंक                     https://www.youtube.com/watch?v=0Qba90Qdd54

Related Articles

Back to top button