राजधानी रायपुर में 8 एवं 9 मार्च को होगा तेलुगु महासम्मेलन का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा आगाज

रायपुर / राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम के तत्वाधान में 8 एवं 9 मार्च को तेलुगु महासम्मेलन का आयोजन मारुति मंगलम भवन हनुमान मंदिर के पास, गुड़ियारी में किया जा रहा है। कार्यक्रम का उदघाटन 8 मार्च दिन शनिवार को प्रात: 10 बजे किया जाएगा। मुख्य अतिथि मा. एन वी रमणा (पूर्व मुख्य न्यायधीश) होंगे, विशिष्ट अतिथि मा. सत्यकुमार यादव (स्वास्थ्य मंत्री आंध्र प्रदेश), मा. मण्डली बुद्धप्रसाद (विधायक आंध्र प्रदेश), मा. राजेश मूणत (विधायक रायपुर पश्चिम), मा. सुनील सोनी (विधायक रायपुर दक्षिण) की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा।

सुबह 11 बजे से साहित्य गोष्ठी का आयोजन होगा, शाम 5 बजे महिला मंडल के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, उक्त कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मीनल चौबे मुख्य अतिथि होंगी।
9 मार्च को प्रात: 9 बजे सामाजिक विषयों पर चर्चा एवं सुझाव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संध्या 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समापन समारोह का कार्यक्रम किया जाएगा, समापन समारोह में मुख्य अतिथि मा. विष्णु देव साय (मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़) होंगे, विशिष्ट अतिथि मा. के राममोहन नायडू (केंद्रीय विमान्यान मंत्री), मा. बृजमोहन अग्रवाल (सांसद रायपुर), मा. राजेश मूणत (विधायक रायपुर पश्चिम), मा. किरण देव सिंह (भाजपा), मा. पुरंदर मिश्रा (विधायक रायपुर उत्तर), मा. मोतीलाल साहू (विधायक रायपुर ग्रामीण) की उपस्थिति में संपन्न होगा।
तेलुगु सिने अभिनेता पी साईकुमार 8 एवं 9 मार्च को विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, तेलुगु फिल्म स्टार एवं सामाजिक व सांस्कृतिक रूप से जुड़े 500 तेलुगु जनों का सम्मान किया जाएगा
उक्त जानकारी आज प्रेस कांफ्रेंस में आर. मुरली (अध्यक्ष), बी. तुलसी राव (महासचिव), एन. रमण मूर्ती (कोषाध्यक्ष), समस्त तेलुगु समाज छत्तीसगढ़ के द्वारा जारी किया गया।



