Featureछत्तीसगढ़रायपुर राजधानी

रामविचार नेताम ने मोदी को आदिवासियों का भगवान बात कर बूढ़ादेव का अपमान किया, माफी मांगे

रामविचार नेताम मोदी की चाटुकारिता में ईश्वर और इंसान में फर्क नहीं कर पा रहे

*आदिवासी समाज का भगवान बुढादेव है मोदी नही*

रायपुर/16 नवंबर 2024। मंत्री राम विचार नेताम के मोदी को आदिवासीयो का भगवान वाले बयान की कड़ी निंदा करते हुए आदिवासी समाज से माफी की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मंत्री राम विचार नेताम मोदी की चाटुकारिता में इतने लीन हो गए हैं कि उन्हें ईश्वर और इंसान में फर्क समझ नहीं आ रहा है। आदिवासी समाज के भगवान बुढादेव है और राम विचार नेताम बुढादेव के बजाये मोदी को भगवान बताकर समस्त आदिवासी समाज की आस्था पर चोट किया है उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। भाजपा लगातार आदिवासियों के संस्कृति परंपरा रीति रिवाज के साथ खिलवाड़ कर रही है। राम विचार नेताम के अपमान जनक बयान के लिए भाजपा को पूरे देश के आदिवासी समाज से माफी मांगना चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से पूछा क्या मोदी मर्यादा श्री राम जी, भगवान शंकर जी और हमारे देवी देवताओं से बड़े हैं। क्या मोदी भगवान बिरसा मुंडा से ऊपर हो गए हैं जो उन्हें भाजपा नेता भगवान घोषित कर रहे हैं। क्या भाजपा मोदी को भगवान मानती है। भाजपा के लिए मोदी भगवान हो सकते हैं लेकिन समस्त जनता के लिए भगवान हमारे देवी देवता ही हैं। भाजपा को हमारी आस्था के साथ और हमारे देवी देवताओं से ऊपर अपने नेताओं को बताने का कोई अधिकार नहीं है।

Related Articles

Back to top button