Featureकांकेरचारामाछत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन : ग्राम रतेसरा, सराधुनवागांव एवं रामपुर में मना ‘हर घर जल उत्सव

उत्तर बस्तर कांकेर, 13 नवम्बर 2024/ जल जीवन मिशन के तहत नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम रामपुर और चारामा विकासखण्ड के ग्राम रतेसरा, सराधुनावागांव में नल से जल प्रदाय करने की मुहिम अंतर्गत ग्राम के सभी घरों में जलप्रदाय योजना प्रारंभ किया गया। उक्त ग्रामों में ग्राम सभा का आयोजन कर जिला समवन्यक द्वारा जल जीवन मिशन के बारे में जानकारी दी गई और योजना को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु ग्रामवासियों को अपील की गई। समिति के सभी सदस्यों को योजना संचालन-संधारण के सम्बन्ध में पंप ऑपरेटर एवं ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई तथा ग्रामवासियों की सहमति से जल कर तय किया गया। ग्राम सभा में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के तहत पानी का सीमित मात्रा में उपयोग करने, जल बचाव, किचन, गार्डन जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई और उन्हें जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button