Featureकांकेरछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने बागोड़ एनीकट का निरीक्षण कर शहर में समुचित जलापूर्ति हेतु दिए आवश्यक निर्देश

कांकेर, 12 नवंबर 2024/ कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज ग्राम बागोड़ के समीप महानदी में एनीकट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांकेर शहर को पानी की आपूर्ति में हो रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को इसका निराकरण कर शहर में समुचित और सुचारू रूप से जल आपूर्ति के लिए निर्देशित किया। साथ ही एनिकट से रेत को निकालने के लिए आवश्यक व्यवस्था हेतु एसडीएम को भी निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम कांकेर श्री अशोक मारबल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button