Featureकांकेरछत्तीसगढ़

नवपदस्थ जिला सीईओ ने किया नियद नेल्लानार क्लस्टर ग्राम का दौरा

उत्तर बस्तर कांकेर, 09 नवंबर 2024/ जिला पंचायत कांकेर के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने आज नियद नेल्लानार योजना के तहत क्लस्टर ग्राम पानीडोबीर का निरीक्षण व अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम में योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा ग्रामीणों से मुलाकात कर वस्तु स्थिति से वे अवगत हुए। सीईओ श्री मंडावी ने इस दौरान ग्राम पानीडोबीर में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन, बाजार शेड, सड़क निर्माण कार्य तथा बालक आश्रम का मुआयना भी किया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी। इसके अलावा योजना के तहत निर्माणाधीन कार्यों का जायजा भी लिया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button