Featureकांकेरछत्तीसगढ़

पखांजूर के 03 होटलों में मिलीं 18 किलो अमानक व कीड़ेयुक्त मिठाइयां

मौके पर नष्ट कराकर परीक्षण हेतु सैंपल लिए गए

उत्तर बस्तर कांकेर, 26 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार आगामी दीपावली और अन्य महत्वपूर्ण पर्वों को ध्यान में रखते हुए होटलों व रेस्टोरेंटों में लगातार दबिश देकर मिठाइयों व अन्य खाद्यान्न सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। इसी क्रम में आज जिले के पखांजूर में विमल कुमार सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में 03 अलग अलग होटल एवं रेस्टोरेंट में दबिश देकर जांच की गई।
इस दौरान मेसर्स ओम स्वीट्स पखांजूर में 10 किलोग्राम से अधिक मात्रा में खराब व बरसाती कीट लगे मिठाइयों को नष्ट कराया गया। साथ ही रसगुल्ला और खीर कदम के नमूने, राधा गोविंद मिष्ठान भंडार पखांजूर से लगभग पांच किलो बरसाती कीट लगे रसगुल्लों को मौके पर ही नष्ट कराया गया और सैंपल के लिए पेड़े का नमूना परीक्षण हेतु लिया गया। इसी तरह साहा स्वीट्स पखांजूर से 3 किलो अमानक एवं गुणवत्ताविहीन चमचम नष्ट कराया जाकर रसगुल्ला और काला जामुन का नमूना जांच हेतु लिया है। इस प्रकार तीन फर्म से लगभग 18 किलो ग्राम मिठाइयों को नष्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी यह कार्रवाई सतत जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button