Featureकांकेरछत्तीसगढ़

सैनिकों से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में सर्विस विवरण जमा करने का अनुरोध

सहायक शिक्षकों की पदोन्नति हेतु काउंसिलिंग 28 व 29 अक्टूबर को

उत्तर बस्तर कांकेर 25 अक्टूबर 2024/ जिले के सभी सेवारत सैनिकों (थलसेना, जलसेना एवं वायुसेना) तथा उनके परिवारों को स्वयं का सर्विस विवरण जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में प्रदान करने के लिए सूचित किया गया है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन श्री संजय शुक्ला (से.नि.) ने इस संबंध में बताया कि सेवारत सैनिकों का कार्य विवरण तैयार किया जा रहा है, ताकि उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। श्री शुक्ला ने जिले के समस्त सेवारत सैनिकों से अनुरोध किया है कि उक्त जानकारी कार्यालय में उपस्थित होकर प्रदान करें तथा कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07868-299299 से सम्पर्क किया जा सकता है।

*सहायक शिक्षकों की पदोन्नति हेतु काउंसिलिंग 28 व 29 अक्टूबर को*
उत्तर बस्तर कांकेर 25 अक्टूबर 2024/ जिला शिक्षा कार्यालय कांकेर में टी संवर्ग अंतर्गत कार्यरत सहायक शिक्षक संवर्ग से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति हेतु पात्र पाए गए सहायक शिक्षकों की पदस्थापना काउंसिलिंग के माध्यम से की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि काउंसिलिंग का आयोजन आगामी 28 एवं 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव कांकेर में किया जाएगा। 28 अक्टूबर को दिव्यांग महिला एवं पुरूष शिक्षक तथा समस्त महिला शिक्षकों की काउंसिलिंग की जाएगी, जबकि 29 अक्टूबर को समस्त पुरूष वर्ग के शिक्षकों की काउंसिलिंग की जाएगी। उन्हांने बताया कि पदोन्नति हेतु चयनित सहायक शिक्षकों की सूची जिला शिक्षा कार्यालय के नोटिस बोर्ड में अवलोकनार्थ चस्पा की गई है।

Related Articles

Back to top button