
उत्तर बस्तर कांकेर, 22 अक्टूबर 2024/ स्वामी आत्मानंद हिंदी मध्यम उत्कृष्ट विद्यालय पटौद द्वारा ग्राम मुनगाडिही में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजित किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री भास्कर मिश्र ने शिविर में उपस्थित बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली सलाह एवं सहायता तथा बच्चों को सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों के प्रति सचेत किया गया। साइबर अपराधों से बचाव एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में बताया गया। साथ ही बाल विवाह के नुकसान और कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। जिन बच्चों ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी प्रेरित किया गया।



