

उत्तर बस्तर कांकेर 21 अक्टूबर 2024/ शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर में जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम के अंतर्गत जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत (ऐतिहासिक सामाजिक एवं आध्यात्मिक) विषय पर गत 19 अक्टूबर को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता एवं क्विज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य जनजातीय समाज और संस्कृति के गौरवशाली इतिहास के प्रति सम्मान, प्रेम एवं जागरूकता को बढ़ाना है। साथ ही जनजातीय संस्कृति और परंपरा को संरक्षित रखना है। इस दौरान पॉलिटेक्निक संस्था परिसर में कंडरा राजा धर्मन देव की प्रतिमा का अनावरण कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम द्वारा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति किया गया। इस अवसर पर संस्था के समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।




