Featureछत्तीसगढ़

कांग्रेसी हो गये हैं फ्यूज बल्ब,कांग्रेसियों की बातों में कोई वजन नहीं ~विष्णुदेव साय 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर व्यक्त की प्रतिक्रिया

रायपुर 13 अक्टूबर/ भंडारपुरी में हुए संतसमागम के कार्यक्रम से वापस लौटने पर आज पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेसी फ्यूज बल्ब की तरह हो गये हैं। उनकी मतिभ्रष्ट हो गई है।

मुख्यमंत्री से पूछा गया था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा को आतंकियों की पार्टी कहा है। इस पर उनकी प्रतिक्रिया चाही गई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसियों की बातों में कोई वजन नहीं रहा। उन्होंने कहा कि एक समय कांग्रेस पूरे देश में एकछत्र राज्य करती थी लेकिन गलत नीतियों और भ्रष्टाचार की वजह से पार्टी सिकुड़ती चली गई। हरियाणा में चुनावी हार को वे पचा नहीं पा रहे हैं और इसका ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button