
उत्तर बस्तर कांकेर 10 अक्टूबर 2024/ राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर 05 नवम्बर 2024 को राज्योत्सव एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कार्यक्रम आयोजन के लिए संबंधित विभागों को दायित्व सौंपा गया है, जिसमें जिला पंचायत, पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, आदिवासी विभाग, स्कूल शिक्षा, जनसम्पर्क विभाग, जिला खनिज, खाद्य, मुख्य नगरपालिका एवं अन्य संबंधित विभाग प्रमुख शामिल हैं।
निर्वाचक नामावली तैयार किए जाने के संबंध में बैठक 15 अक्टूबर को
उत्तर बस्तर कांकेर 10 अक्टूबर 2024/ नगरपालिकाओं आम निर्वाचन-2024-25 कराए जाने निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षित किए जाने के संबंध में 15 अक्टूबर को शाम 05 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। उक्त बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेश महादेव क्षीरसागर द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने कहा गया है।




