Featureकांकेरछत्तीसगढ़

सद्भावना भोज कार्यक्रम ग्राम देवीनवागांव में 02 अक्टूबर को

विधायक श्री नेताम होंगे शामिल

उत्तर बस्तर कांकेर, 01 अक्टूबर 2024/ जिले के नरहरपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत देवीनवागांव में बुधवार 02 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से अस्पृश्यता निवारणार्थ शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सामूहिक सद्भावना भोज कराया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम सम्मिलित होंगे, जबकि अध्यक्षता जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हेमंत धु्रव द्वारा की जाएगी होगी। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हेमनारायण गजबल्ला, जिला पंचायत के सभापति श्री नरोत्तम पड़ोटी, सदस्य श्री हेमलाल मरकाम, जनपद पंचायत नरहरपुर की अध्यक्ष श्रीमती संजूलता नेताम, उपाध्यक्ष श्री संजूगोपाल साहू मौजूद रहेंगे। अन्य अतिथियों के तौर पर जनपद सदस्य चिंतामणि रामटेके, जनपद सदस्य श्रीमती यमुनादेवी सिन्हा सहित ग्राम पंचायत देवीनवागांव के, उप सरपंच श्री खम्मनसिंह राजपूत सहित विभिन्न समाज के प्रमुखजन उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button