Featureकांकेरछत्तीसगढ़

जिला न्यायालय परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

उत्तर बस्तर कांकेर, 29 सितंबर 2024 / स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के तहत आज सुबह स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांकेर की अगुआई में न्यायालय परिसर में साफ सफाई की गई, जिसमें न्यायाधीशगण, अधिवक्तगण और कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की।
कार्यक्रम के दौरान, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य स्थायी व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देना, दैनिक आदतों में स्वच्छता को शामिल करना और स्वच्छ तथा स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में सार्वजनिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायालय परिसर को स्वच्छ रखना न केवल न्यायाधीशों की जिम्मेदारी है, बल्कि अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और पक्षकारों की भी यह विशेष दायित्व है।
उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित किया गया था, जो महात्मा गांधी की जयंती 02 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button